फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पंचायत भवन पर घास और ताला बंद देख मंत्री ने बीडीओ को लगाई फटकार

विज्ञापन
चकभूईधर गांव में महिला पदा​धिकारी के निधन पर शोक जताते कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी चौरी (भदोही)। सूबे के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के सामने बृहस्पतिवार को पंचायती व्यवस्था की पोल खुल गई। दोपहर करीब दो बजे वह चौरी के दरूनहां और बरैला गांव पहुंचे। दरूनहा पंचायत भवन पर बड़ी-बड़ी घास और गंदगी थी। पंचायत भवन पर ताला लटका मिला। यह देख उन्होंने बीडीओ को फटकार लगाई और जांच के आदेश दिए। 15 मिनट बाद पंचायत सहायक पहुंचीं, तब ताला खुला।
विज्ञापन

पंचायती राज मंत्री बृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्याम कुमारी राजभर के निधन पर शोक संवेदना जताने के लिए चकभूईधर जा रहे थे। उसी दौरान वह रास्ते में दरूनहां और बरैला गांव पहुंच गए। जहां के पंचायत भवनों की हालत देखकर वह नाराज हो गए। दरूनहा पंचायत भवन पर बड़ी-बड़ी घास और गंदगी थी। इस पर मंत्री ने बीडीओ को फटकार लगाई। पंचायत भवन पर करीब 15 मिनट तक रुकने पर ग्रामीणों से बात की। मंत्री ने भवन के अंदर कक्षों का निरीक्षण किया और पूछा कि यह सभा कक्ष है या लाइब्रेरी। पंचायत सहायक ने इसे लाइब्रेरी बताया। मंत्री ने वहां रखी पुस्तकों को देखा। इसी दौरान मेज पर बारिश का पानी टपकता मिला। दरूनहां में किसी के न पहुंचने पर उनका काफिला आगे चला गया।
महिला पदाधिकारी के घर पहुंचकर जताया शोक : चौरी। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ट्रेन दुर्घटना में मृत आशा कर्मी श्याम कुमारी के घर चकभूईधर पहुंचे। इस दौरान मंत्री ने आशाकर्मी और सुभासपा की महिला मोर्चा की अध्यक्ष को श्रद्धांजलि अर्पित किया। मीडिया से बातचीत में कहा कि विपक्ष मूल बात से हटकर जनता को गुमराह कर रही है। 2027 में हम फिर से सरकार में आ रहे हैं। इस मौके पर बीडीओ विनोद मौर्य, एडीओ प्रदीप बिंद, मनोज मौर्य, संतोष राजभर, राजू सिंह, संतोष दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें