फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडी कामगारों को भत्ता दिलाने की उठाई आवाज

Wed, 23 Dec 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
मजदूरों को तीन हजार मासिक पेंशन, बीपीएल कार्ड, भत्ता समेत 10 सूत्री मांगो का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन


संगठन के अध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में मंगलवार को 100 से अधिक मजदूर जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे।

 कलेक्ट्रेट पर सभा कर प्रदेश और केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।

 कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में बीड़ी मजदूरों को 172 रुपये प्रति हजार मजदूरी, महंगाई भत्ता, मजदूरों को तीन हजार मासिक पेंशन, आवासीय सुविधा के तहत तीन लाख अनुदान, लड़कियों को शादी के लिए 50 हजार अनुदान, बच्चों की छात्रवृत्ति दो गुना करने, बीड़ी कामगारों को एक लाख का बीमा, भदोही जिले में बीड़ी कामगार अस्पताल बनाकर सभी सुविधाओं को उपलब्ध कराना, ब़ीड़ी कामगारों को बीमाकार्ड उपलब्ध कराना समेत 10 प्रमुख मांगे रही।
विज्ञापन


अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में गिरीश शर्मा, विजय कांबले, फूलचंद्र यादव, इंद्रूप्रकाश पांडेय, राजेेंद्र कन्नौजिया, इजहार खां, भुलाल पाल, इंद्रावती देवी समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें