फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: हरियांव में तीन अवैध प्लाटिंग पर चला बीडा का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बीडा क्षेत्र मे अवैध रूप से हो रहे प्लॉटिंग पर बुलडोजर की कार्रवाई कर अवैध रूप से बसाने वाली कालोनी को ध्वस्त कर दिया। एक ही दिन कुल तीन कार्रवाई हुई है। कार्रवाई जिलाधिकारी व बीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी शैलेश कुमार के निर्देश पर उप कार्यपालक अधिकारी निखिल यादव के नेतृत्व में हुई है। इस मौके पर प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम और पुलिस बल भी मौजूद रही। बीडा के उप कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि पहली कार्रवाई में 4 हजार वर्ग मीटर पर श्रीमती अनुराधा निवासी निवासी रजपुरा कालोनी, दूसरी कार्रवाई में ढाई हजार वर्ग मीटर पर अरुण कुमार सिंह निवासी हरियांव द्वारा विकसित की जा रही कालोनी तथा तीसरी कार्रवाई में पांच हजार वर्ग मीटर पर अरुण कुमार सिंह निवासी हरियांव द्वारा विकसित की जा रही अवैध भू-विन्यास (प्लाटिंग) पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

बताया कि बीडा की ओर से अनाधिकृत रूप से बसाए जा रही कॉलोनियों तथा बिना मानचित्र स्वीकृति के कराए जा रहे निर्माण कार्य पर कठोर कार्रवाई की जा रही है। बताया कि उक्त सभी भूखंड प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम हरियावं में स्थित हैं। बताया कि प्राधिकरण की ओर से तीनों प्रकरणों में संबंधित भू-स्वामियों को पूर्व में नियमानुसार नोटिस जारी कर स्पष्ट रूप से अवैध प्लॉटिंग एवं अनधिकृत विकास गतिविधियों को तत्काल बंद करने तथा नियमानुसार आवश्यक सुधार के अवसर दिए गए थे। इसके बाद संबंधित भू-स्वामियों ने प्राधिकरण के निर्देशों का अनुपालन नहीं किया। आज कार्रवाई के दौरान बीडा की प्रवर्तन टीम प्रभारी अधिशासी अभियन्ता राम दरश भारती, जेई आदित्य यादव, जेई प्रदुम्न कुमार सिन्हा, जेई द्विवेश मिश्रा सहित भारी पुलिस बल भी मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें