भदोही। नगर के रजपुरा में बने बीडा मार्ट की तर्ज पर भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण सिया कांप्लेक्स बनाएगी। 10.26 करोड़ की लागत से बनने वाले इस कांप्लेक्स का शनिवार को जिलाधिकारी विशाल सिंह ने नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया। जिलाधिकारी ने कहा कि यह कांप्लेक्स भदोही नगर के विकास को एक पायदान और ऊपर ले जाएगा।
डीएम ने कांप्लेक्स का निर्माण पूरा करने के लिए 11 महीने का समय दिया है। कहा कि इस तरह के निर्माण कार्यों से भदोही शहर का वास्तविक विकास होगा। बताया कि कांप्लेक्स में 12 हाल के साथ-साथ 46 दुकानें भी होंगी। जिसे निर्माण के बाद बीडा आक्शन के माध्यम से आवंटित करेगी। बीडा की उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनिता देवी ने बताया कि बेसमेंट लेकर सिया कांप्लेक्स में कुल पांच तल होंगे। जिस पर कुल 10.26 करोड़ की लागत आएगी। शनिवार को शिलान्यास के मौके पर बीडा के एक्सईएन आरडी भारती, मार्केटिंग प्रबंधक अमिताभ रंजन दास, विनोद कुमार, आदित्य यादव आदि मौजूद रहे।
शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार
शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार