भीम आर्मी जय भीम संगठन के लोगों ने शनिवार को मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की नियमावली को लागू करने की मांग करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि यूजीसी उच्च शिक्षा की गुणवत्ता और मानकों को बनाए रखने के लिए जिम्मेदार है। यह उच्च शिक्षा संस्थानों को अनुदान प्रदान करने, शैक्षणिक मानक निर्धारित करने और उच्च शिक्षा में सुधार के लिए सलाह देने का कार्य करता है।
इसका मुख्य उद्देश्य भारत में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है। कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के अधिकारों को सुरक्षित करने और उन्हें समान अवसर प्रदान करने के लिए यूजीसी नियमावली का लागू होना अत्यंत आवश्यक है।