फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत टेक्स-2026 : अभी तक भदोही के दो निर्यातकों ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन
दर्पण बरनवाल
विज्ञापन
14 से 17 जुलाई तक नई दिल्ली में होने वाले भारत टेक्स-2026 के तीसरे संस्करण के प्रति कालीन निर्यातकों की दिलचस्पी कम दिखाई पड़ रहा है। भारत टेक्स की वेबसाइट पर फ्री फेयर डायरेक्ट्री के अनुसार के अनुसार भारत टेक्स में हिस्सा लेने के लिए अब तक देशभर से केवल 17 लोगों ने पंजीकरण कराया है। जिसमें यूपी के पांच निर्यातक है। भदोही से दो और बनारस, कानपुर व लखनऊ से एक-एक निर्यातक हिस्सा ले रहे हैं। 15 दिसंबर से पंजीकरण चल रहा है। फिलहाल पंजीकरण बंद है। अमेरिकी टैरिफ से थोड़ी राहत मिलने के बाद लोगों मे भारत टेक्स-2026 के प्रति रुझान जरूर बढ़ा था, लेकिन युद्ध के हालात और आसन्न आर्थिक मंदी को देखते हुए अब भारत टेक्स को लेकर भी निर्यातकों में संशय हो गया है।
विज्ञापन

भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय ने भारत टेक्स की शुरुआत वर्ष 2024 में की थी। तब से अब तक दो संस्करण नई दिल्ली में हो चुके हैं। गौरतलब है कि पहले भारत टेक्स में लगभग 60 कालीन निर्यातकों ने स्टाॅल लगाया था। वर्ष 2025 के दूसरे संस्करण में 78 निर्यातक ने भाग लिया था। इसमें करीब 40 निर्यातक केवल भदोही परिक्षेत्र के ही थे, लेकिन इस साल अब तक इसमें निर्यातकों का रुझान नहीं दिख रहा है।

- दर्पण बरनवाल, निर्यातक।- दर्पण बरनवाल, निर्यातक ने कहा कि इस तरह के आयोजनों में एक बार भाग लेने से 7-8 लाख रुपये खर्च हो जाते हैं। इसलिए मौजूदा हालात में भारत टेक्स में भाग लेने के लिए बार बार सोचना पड़ रहा है।
विज्ञापन

- विक्रम मित्तल, निर्यातक ने कहा कि राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय आर्थिक हालात ठीक नहीं हैं। मैं पहले दो भारत टेक्स में भाग ले चुका हूं। लेकिन तीसरे आयोजन में भाग लेने से पहले नफा नुकसान भी देखना जरूरी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें