फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रास कंट्री रेस में भाईराम बने विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गागंज। अभोली ब्लॉक के चौर बोझ गांव में शिक्षा उन्मुखीकरण एवं क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया। इसमें कई जिले के धावकों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रयागराज के भाईराम बिंद ने पहला स्थान हासिल कर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांसद रमेश चंद्र बिंद ने हरी झंडी दिखाकर रेस को रवाना किया। उबड़ खाबड़ रास्ते से होते हुए धावकों ने 10 किमी का सफर तय किया। सांसद ने कहा कि गरीब बच्चों को पढ़ने के लिए वह अपनी निधि से 10 लाख रुपये देंगे। चौर गांव के स्वास्थ्य केंद्र के एएनएम न होने की शिकायत पर व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विकास में धन की कमी नहीं आएगी। पिछड़े क्षेत्रों का प्राथमिकता के आधार पर विकास किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि भदोही विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि अब किसानों को बेहतर बिजली मिल रही है, जल्द ही गांवों में 24 घंटे आपूर्ति हो जाएगी। क्रॉस कंट्री रेस में प्रथम भाई राम बिंद को सात हजार, द्वितीय वीरेंद्र कुमार को पांच हजार और तृतीय स्थान पर रहे प्रद्युम्न को तीन हजार का चेक दिया गया। चौथे से लेकर आठवें स्थान के धावकों भी नकद पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बाराबंकी से कुमारी पूजा आई थी, लेकिन यह रेस बालक वर्ग की थी, जिससे वह शामिल नहीं हो सकी, लेकिन कमेटी की ओर से सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार बिंद, डॉ. सुजीत बिंद, अशोक कुमार, मुकेश कुमार, डॉ. अशोक, शीतला प्रसाद बिंद, धर्मेंद्र कन्नौजिया, राकेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें