फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सेन्ट्रल विस्टा में चमक बिखेरेंगी भदोही की हस्त निर्मित कालीनें

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कालीन नगरी भदोही की हस्तनिर्मित कालीनें अब सेन्ट्रल विस्टा की शोभा बढ़ाएंगी। अमेरिका सहित यूरोपीय देशों की पहली पसंद बनी हैंड नॉटेड कारपेट अब लोकतंत्र के मंदिर नए संसद भवन में अपनी चमक बिखरेगी। 11 गुणा 8 के 282 पीस हैंड नॉटेड कारपेट सेन्ट्रल विस्टा भेजे गए हैं। यह नए संसद भवन के 5282 स्क्वॉयर यार्ड की एरिया को कवर करेगी। गोपीगंज की एक कालीन कंपनी ने इसे तैयार किया है। जहां से राज्यसभा के 151 और लोकसभा के 131 पीस कारपेट भेजे गए हैं। खास बात यह है कि संसद भवन में कालीनें गोल आकार में बिछाई जाएंगी।
विज्ञापन

देश की एकता व अखंडता के प्रतीक नए संसद भवन सेन्ट्रल विस्टा का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 28 मई को करेंगे। नए संसद भवन के शुभारंभ को लेकर तैयारियां भी तेज हो गई हैं। संसद भवन में जिले में उच्च क्वालिटी की हस्त निर्मित कालीनें चमक बिखरेंगी। हस्तनिर्मित कालीन यहां की परंपरागत कालीन है। हैंड मेड कारपेट ऑफ भदोही के नाम से जानी जाने वाली इस कालीनों को जीआई टैग भी मिला हुआ है। इसमें प्रयुक्त होने वाले कच्चे माल से लेकर बुनाई तक की कारीगरी हाथों से होती है। यह कालीन हाथों से बने होने के कारण सामान्य कालीनों से काफी महंगें होते हैं। जिसकी क्वालिटी काफी अच्छी मानी जाती है, जो दूर से देखने में ही लगता है कि काफी महंगी कालीन है। अब यह कालीनें संसद भवन की शोभा को बढ़ाएंगी।
ज्ञानपुर। हैंड नॉटेल कालीनों को संसद भवन में फीट करने के लिए जिले के 20 से 25 दक्ष कारीगर भेजे गए हैं, जो कालीनों को आपस में जोड़ कर आकार देने में जुटे हैं। सतरंगी के साथ ही साथ मखमली कालीनों में काफी महंगें ऊन और सिल्क का भी प्रयोग किया गया है, जो काफी महंगे होते हैं।
विज्ञापन

ज्ञानपुर। ओबीटी कालीन कंपनी के अध्यक्ष आईबी सिंह ने बताया कि सेंट्रल विस्टा में कालीनों को बिछाने के लिए आर्डर दिए गए थे। आर्डर के मुताबिक उच्च क्वालिटी की हैंड नॉटेड कार्पेट भेजना उनके लिए काफी गर्व की बात है। संसद भवन के फ्लोर पर बिछाने के लिए सारी कालीनें भदोही से ही भेजी गई हैं। यह हमारे साथ पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें