फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: शटर तोड़कर आभूषण की दुकान में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीगंज। गोपीगंज थाना क्षेत्र के जंगीगंज बाजार के धनतुलसी मोड़ पर स्थित एक आभूषण की दुकान में बुधवार की रात चोरों ने शटर तोड़कर हजारों के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की। दुकान में सीसीटीवी कैमरा न लगने से मामला पेचीदा हो गया है। इनारगांव निवासी मुन्नालाल स्वर्णकार की सर्राफा की दुकान धनतुलसी मार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने है। पीड़ित ने बताया कि बुधवार की रात हर रोज की तरह दुकान बंद करके घर चला गया। देर रात आए चोर छत पर चढ़कर सीढी के माध्यम से नीचे उतर कर सटर तोड़कर आलमारी में रखा सारा आभूषण उठा ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। चर्चा है कि अगर सीसीटीवी लगा रहता तो चोरों को पकड़ने में आसानी होती। प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज सदानंद सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें