फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोहीः बाइक की टक्कर में युवक की मौत, हादसों में पांच लोग हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही जिले में मंगलवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में एक युवक की मौत हो गई। वहीं शिक्षक समेत पांच लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

पहली घटना दुर्गागंज-भदोही मार्ग स्थित विशाल हॉस्पिटल के सामने हुई। अभिया निवासी रिंकू दुबे (35) और राकेश दुबे (22) एक ही बाइक से सुरियावां गए थे। लौटते समय विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में रिंकू व राकेश बाइक समेत गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने रिंकू दुबे को मृत घोषित कर दिया। घायल राकेश दुबे की हालत में सुधार बताया जा रहा है। वहीं टक्कर मारने वाला बाइक सवार भाग निकला।
विज्ञापन

दूसरी घटना औराई थाना क्षेत्र के स्टेट बैंक घोसिया के सामने राजमार्ग पर हुई। प्रयागराज के झूंसी स्थित न्यायनगर निवासी शिक्षक अरुण कुमार त्रिपाठी (45) बाइक सवार को बचाने के चक्कर में घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई से चिकित्सकों ने अरुण को प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। वहीं तीसरी घटना सुरियावां थाना क्षेत्र के कस्तूरीपुर गांव के सामने हुई। मानिकपुर निवासी माता प्रसाद (47) अपनी पुत्री शिप्रा (20) को स्नातक की परीक्षा घनश्याम दुबे महाविद्यालय में दिलाकर शुभम (20) के साथ लौट रहे थे। कस्तूरीपुर में सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें