फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संरक्षण के लिए दौड़ेगा भदोही

विज्ञापन
ज्ञानपुर के मिश्रा मार्केट में हाफ मैराथन की जानकारी देते छात्रनेता मनीष पांडेय मध्य में। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। 28 फरवरी को भदोही हाफ मैराथन का आयोजन किया गया है। इसमें जल संरक्षण की मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। देश के विभिन्न प्रांतों और आठ देशों के धावक इसमें हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

रविवार को ज्ञानपुर के मिश्रा मार्केट में पत्र प्रतिनिधियों से रूबरू आयोजक मनीष पांडेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन से संबद्ध युवा फ्रेंड्स फाउंडेशन की ओर से इस बार लगातार सातवीं बार हाफ मैराथन कराया जाएगा। मैराथन की शुरुआत नेशनल हाईवे-19 पर जंगीगंज स्थित रामदेव डिग्री कॉलेज से होगी, जो मूंसीलाटपुर स्टेडियम में समाप्त होगी। बताया कि मैराथन में प्रथम स्थान के लिए 71 हजार, द्वितीय 41 हजार, तृतीय 21 हजार, चतुर्थ स्थान और आने वाले धावक को पांच हजार का पुरस्कार दिया जाएगा। मैराथन में पूर्व की तरह केन्या, इथियोपिया, युगांडा जैसे कई अन्य देशों के धावक भी भाग लेंगे।
उन्होंने कहा कि हर साल होने वाले मैराथन में समाज को एक संदेश दिया जाता है। बीते वर्ष मैराथन के जरिए पुलवामा में हुई आतंकी घटना में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि भी दी गई थी। 2017 में मतदान बढ़ाने के लिए तो इस बार जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। इस मौके पर दीपक तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें