भदोही। डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय कला वर्ग तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को शनिवार को भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर दौरान प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने गीत-संगीत, लघु नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांध दिया। विदा हो रहे छात्र छात्राओं को फूलमाला पहना कर अभिनंदन किया गया। नेहा को मिस फेयरवेल तथा अरविंद को मिस्टर फेयरवेल चुना गया।
तृतीय वर्ष छात्राओं ने महाविद्यालय में बिताए अपने समय को दूसरे छात्रों से साझा किया। गुरुजनो ने भी छात्रों को अग्रिम बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। तृतीय वर्ष की नेहा मिस फेयरवेल तथा अरविंद सरोज को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। डा.गौतम गुप्ता व डा.वर्षा रानी सिंह ने छात्रों को सम्मानित किया। तृतीय वर्ष के छात्र छात्राएं चंदन यादव, दीपक बिंद, कृष्णानंद यादव, चंदन कुमार, अमित कुमार, आदर्श पांडेय, शुभम पांडेय, वंदना यादव, साक्षी तिवारी, साधना गौतम, प्रियंका मौर्य, मैना कुमारी, कोमल तिवारी, रेशमी तिवारी, सीमा यादव, अंतिमा मिश्रा, सुनील गौतम, राधा आदि ने गीत व नृत्य की बेहतर प्रस्तुति देकर समारोह को यादगार बनाया। डा.बृजेश सिंह, डा.रुस्तम अली, डा.राजकुमार यादव, डा.बृजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।