फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक प्रयास से विकास की पटरी पर सरपट दौड़ेगा भदोही : अनिरूद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। जिले के 31वें स्थापना दिवस पर हमार भदोही संस्था की ओर से नगर के इंटर काॅलेज में रविवार की देर शाम साहित्यिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी, उद्यमियों के साथ समाज बुद्धजीवी वर्ग ने अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी ने कहा कि विश्व विख्यात भदोही की कालीनों की तरह ही जिले का विकास भी होना चाहिए। सामूहिक प्रयास से कालीन नगरी विकास की पटरी पर सरपट दौड़ेगी।
विज्ञापन

औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने कहा कि समाज जब किसी बात को एकजुटता के साथ उठाता है तो सरकार वो कार्य करने में देर नहीं करती। भदोही विधायक जाहिद बेग ने कहा कि राजनैतिक बाध्यता से ऊपर उठकर जनता के विकास कार्यों को जनप्रतिनिधियों को मिलजुल कर कार्य करना चाहिए।
अपर जिलाधिकारी वीरेंद्र मौर्य ने कहा कि प्रशासन सरकारी योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में जुटी है। जिसमें आप सभी सहयोग मिले तो जिले के विकास को गति दिया जा सकेगा। संयोजक संजय श्रीवास्तव ने कहा कि जब अच्छे लोग एक मंच आकार जनपद के विकास की चर्चा करते हैं तो उसका क्रियान्वयन भी होता है।
विज्ञापन

हम सबकी अपने जिले की प्रति प्रतिबद्धता होनी चाहिए। इस मौके पर 14 बच्चों को पाटोदिया सेवा संस्थान की तरफ से 12 हजार रुपये का चेक दिया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायिका विदुषी सुचरिता दास गुप्ता ने अपने गायन से लोगों का मन मोहा। उनके साथ तबके पर बीएचयू डॉ. ललित ने संगत किया। मौके पर मड़ियाहूं विधायक आरके पटेल, विनय कपूर, बृजेश सिंह, इम्तियाज अहमद एके ठुकराल, डॉ. एके गुप्ता, आशीष बघेल, बीके रॉय, हेम कुमार आदि रहे। संचालन पियूष बरनवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें