फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 दिसंबर को भदोही आएंगे मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 31 दिसंबर को भदोही आएंगे। वह लगभग ढाई सौ करोड़ की लागत से बनकर तैयार कारपेट एक्सपो मार्ट का लोकार्पण करेंगे। साथ ही मार्ट में जनसभा भी करेंगे।
विज्ञापन

कालीन कारोबार को स्थानीय स्तर पर गति देने के मकसद से भदोही नगर में लगभग ढाई सौ करोड़ की लागत से कारपेट एक्सपो मार्ट का निर्माण कराया गया। 2015 में सपा सरकार के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मार्ट का शिलान्यास किया। वाराणसी और अन्य शहरों में लगने वाले कालीन मेले को स्थानीय मार्ट में लगाने की योजना थी। हालांकि दो वर्ष पूर्व बनकर तैयार मार्ट भवन में अब तक कोई भी कारोबारी गतिविधि शुरू नहीं हो सकी। 2018 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भदोही आगमन के दौरान मार्ट का लोकार्पण करना था। जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी भी की थी, लेकिन मुख्यमंत्री ने बाद में लोकार्पण करने की बात कहकर स्थगित कर दिया और निरीक्षण और जनसभा कर चले गए। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि 31 को मुख्यमंत्री का फिर आगमन हो रहा है। इस बार वह एक्सपो मार्ट का लोकार्पण करेंगे। साथ ही जनसभा और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें