फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi: युवक की मौत पर सस्पेंस, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, शरीर पर कई चोट के निशान

Tue, 20 Jun 2023 01:30 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही

सार

कलिंजरा गांव निवासी अनिल उर्फ कलेक्टर की गांव में ही पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। दो दिन पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने अनिल के भाई को उठाया और थाने में बैठाए रखा। हालांकि देर शाम पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर छोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि विपक्षी लगातार उनको जान से मारने की धमकी दे रह थे।
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही में सीतामढ़ी के कोईरौना थाना क्षेत्र के कलिंजरा गांव निवासी अनिल उर्फ कलेक्टर दलित (30) पुत्र गजराज की रविवार रात को अबूझ हाल में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि मृतक के पीठ, गर्दन और हाथ पर चोट के निशान हैं। उसके हाथ भी बंधे थे। हालांकि पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच-पड़ताल भी कर रही है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Sonebhadra News: लापता युवक का बंधी में उतराया मिला शव, जांच में जुटी पुलिस, मचा हड़कंप
कलिंजरा गांव निवासी अनिल उर्फ कलेक्टर की गांव में ही पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। दो दिन पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने अनिल के भाई को उठाया और थाने में बैठाए रखा। हालांकि देर शाम पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर छोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि विपक्षी लगातार उनको जान से मारने की धमकी दे रह थे। पुलिस के पास आने के बाद किसी तरह की कोई सुनवाई न होने से विपक्षियों का मन बढ़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि विपक्षी परिवार के लोग सोमवार की देर रात अनिल उर्फ कलेक्टर को उठा ले गए और उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद मंगलवार की सुबह शव को उनके घर लाकर छोड़ दिया। बताया कि मृतक के पीठ, गर्दन और हाथ में चोट के गहरे निशान थे और उनका हाथ भी बंधा था। युवक की मौत होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष कोईरौना मक्खनलाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। दूसरी तरफ परिजनों का आरोप है कि पुलिस इस मामले में कोई सहयोग नहीं कर रही है। दो पहले हुए विवाद में ही पुलिस ने सख्त कदम उठाया होता तो आज अनिल की मौत नहीं हुई होती। मृतक के दो पुत्र प्रियांश (3) और रियांश (1) हैं। पत्नी पूजा और दादी उड़ना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें