अचार बनाने की फैक्ट्री की एजेंसी दिलाने के नाम पर साढ़े पांच लाख की ठगी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवराजू मुप्पला निवासी गंगाधरम मैरी चेन्ना रेड्डी कॉलोनी अलिपिरी जनपद तिरुपति अर्बन (आंध्रप्रदेश) को सोमवार को पुलिस ने रेलवे स्टेशन भदोही के पास से गिरफ्तार किया है। सुरियावां के पूरे मनोहर निवासी देवी प्रसाद मौर्य ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपी अचार बनाने की एजेंसी दिलाने के नाम पर कई किश्तों में पांच लाख 51 हजार रुपये लिया। पैसा मांगने पर धमकी देने लगा। एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की। सोमवार को मुखबीर की सूचना पर भदोही स्टेशन से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया कि ठगी में शामिल अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। संवाद