फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भदोही से सपा विधायक जाहिद बेग का तीन मंजिला मकान होगा कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक की पत्नी अदालत में उपस्थित नहीं हुई तो सख्त कार्रवाई का आदेश
विज्ञापन

आदेश की अवहेलना पर ही विधायक की पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विधायक के इसी आवास पर फंदा लगाकर नौकरानी ने की थी आत्महत्या
मामले में विधायक, उनकी पत्नी व बेटे को नामजद किया गया था, विधायक नैनी तो उनका बेटा वाराणसी जेल में
नौकरानी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में नामजद और फरार सपा विधायक जाहिद जमाल बेग की पत्नी सीमा बेग अदालत में हाजिर नहीं हुईं। इससे नाराज अदालत ने सपा विधायक के मालिकाना मोहल्ले स्थित तीन मंजिला मकान को कुर्क करने का आदेश दिया। साथ ही अदालत के आदेश की अवहेलना में सीमा बेग के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया।
सपा विधायक के मालिकाना मोहल्ले स्थित मकान के तीसरे मंजिल के एक कमरे में आठ सितंबर 2024 को नौकरानी नाजिया ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। मामले में पुलिस ने विधायक जाहिद बेग के साथ ही उनकी पत्नी सीमा बेग और बेटे जईम बेग पर बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी, आत्महत्या के लिए उकसाने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। विधायक के बेटे को गिरफ्तार करके जेल भी भेजा गया था। विधायक ने एमपी/एमएलए कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद से ही सपा विधायक प्रयागराज के नैनी और उनका बेटा जईम वाराणसी जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

अदालत ने छह अक्तूबर को नोटिस जारी करते हुए विधायक की पत्नी सीमा बेग को 15 अक्तूबर तक उपस्थित होने का आदेश दिया था। इसके बाद भी सीमा नहीं आईं। अदालत के आदेश पर भदोही कोतवाली के विवेचक कमलेश कुमार ने सीमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आदेश की अवहेलना को गंभीरता से लेते हुए ही अदालत ने मालिकाना मोहल्ला स्थित उनके तीन मंजिला मकान को कुर्क करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

एएसपी डॉ. तेजबीर सिंह ने बताया कि सपा विधायक के मकान को कुर्क करने का आदेश मिला है। इसका अनुपालन जल्द ही कराया जाएगा।
-

घटना के बाद ही फरार हैं विधायक की पत्नी
नौकरी को आत्महत्या के लिए उकसाने और बाल मजदूरी कराने के मामले में नामजद सीमा बेग घटना के बाद से ही फरार चल रही हैं। पुलिस लगातार छापे मारने और जोरशोर से तलाशने का दावा कर रही है, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है। अब मकान कुर्क करने का आदेश मिला है। इसके सहारे पुलिस दबाव बनाने की कोशिश में लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें