गिरफ्तारी से पूर्व विधायक ने भी भतीजे से जान को खतरा बताया था। शनिवार शाम को ब्लॉक प्रमुख और एसपी के बीच बातचीत के चार ऑडियो वायरल हुए। जिसमें ज्ञानपुर विधायक और एमएलसी रामलली मिश्र की लोकेशन बताई जा रही है।
एसपी रामबदन सिंह ने कहा कि विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज था। उनके पास आम आदमी से लेकर जनप्रतिनिधि तक के फोन आते हैं, ऑडियो में ऐसा कुछ नहीं है।
ज्ञानपुर ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्रा ने ऑडियो को डबिंग बताया।