फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: चैटबॉट से जुड़ेगी भदोही पुलिस, बिना नाम बताए करें शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अब आप पुलिस से वाट्सअप चैटबॉट के जरिए बिना नाम बताए शिकायत कर सकेंगे। शिकायतकर्ता का नाम भी उजागर नहीं होगा। शुक्रवार को पुलिस लाइन में एडीजी जोन वर्चुअल इसका शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि अपराध पर नियंत्रण के लिए नई पहल शुरू की गई है। चंदौली, बलिया, गाजीपुर और वाराणसी के बाद अब भदोही में भी शुरूआत हो रही है।
नागरिकों को बिना अपनी पहचान उजागर किए अवैध गतिविधियों जैसे गो, मादक पदार्थ, हथियार तस्करी, महिलाओं के खिलाफ अपराध की सूचना देने में आसानी होगी। एसपी ने बताया कि पुलिस सतर्क मित्र (7839860411) के उपयोग और विशेषताओं के लिए लोगों को जागरूक कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह प्लेटफॉर्म अवैध माइनिंग, जबरन वसूली, पुलिस भ्रष्टाचार और जबरन धर्म परिवर्तन जैसे मामलों को भी कवर करता है। जानकारी टेक्स्ट, ऑडियो मैसेज, फोटो या वीडियो के जरिए शेयर की जा सकती है।
इसका मकसद उन नागरिकों के बीच की झिझक को दूर करना है, जिन्हें बदले की कार्रवाई का डर होता है। यह चैटबॉट नागरिकों को हत्या, डकैती या चेन स्नैचिंग जैसे गंभीर अपराधों से जुड़े सीसीटीवी फुटेज या सबूत शेयर करने की भी सुविधा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें