फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीआरएस निस्तारण में भदोही पुलिस सूबे में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रदेश सरकार की ऑनलाइन शिकायत प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) से मिली शिकायतों के निस्तारण में जिले की पुलिस को सूबे में पहला स्थान मिला है। जून महीने में पोर्टल पर प्राप्त 652 प्रार्थना पत्रों का पुलिस ने समयानुसार निस्तारण किया। इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक ने सेल से जुड़े कर्मियों का उत्साह बढ़ाया है। 2018 में छह, जबकि 2019 में पुलिस को चार बार पहली रैकिंग मिल चुुकी है।
विज्ञापन

आम जन को समय पर न्याय मिले, इसको लेकर सरकार ने ऑनलाइन शिकायत प्रणाली शुरू किया है। इसमें शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाता है। तय तिथि तक निस्तारण न होने पर संबंधित विभागों पर सख्ती की जाती है और विभागीय कार्रवाई भी की जाती है। जनसुनवाई पोर्टल पर आने वाली शिकायतों और उनके निस्तारण का लखनऊ मुख्यालय से मूल्यांकन किया जाता है, जिसमें निस्तारण के आधार पर रैकिंग तय की जाती है। इसमें सूबे के सभी जिलो में भदोही की कार्रवाई शत प्रतिशत रही। एसपी रामबदन सिंह ने बताया कि जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को संज्ञान में लेकर उनका समयानुसार निस्तारण और संबंधित पुलिस अधिकारियों निर्देशित किया जाता है। पोर्टल पर आने वाली शिकायतों की मानीटरिंग की जाती है। प्राप्त शिकायतों को पुलिस कार्यालय में गठित आईजीआरएस सेल की ओर से संबंधित थानों पर आनलाइन भेजी जाती है। थाना प्रभारी प्राप्त संदर्भों की जांच आख्या ऑनलाइन दिए गए समय के अनुसार संबंधित को भेजते हैं। वहीं पुलिसिया कार्रवाई से वादी के संतुष्ट होने का फीडबैक पुलिस कार्यालय से लिया जाता है। जून में प्राप्त कुल 652 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इसमें मुख्यमंत्री संदर्भ-20, ऑनलाइन संदर्भ-आठ, जिलाधिकारी/पुलिस अधीक्षक संदर्भ 625,पीजी संदर्भ-20, शासन संदर्भ एक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए थे। आईजीआरएस सेल में नियुक्त निरीक्षक सूर्य प्रकाश यादव, कांस्टेबल रमेश विश्वकर्मा, मनोज कुमार, महेंद्र कुमार यादव, महिला कांस्टेबल जानकी सिंह की मेहनत से जून में आईजीआरएस निस्तारण में पहला स्थान मिला। एसपी ने बताया कि इससे पहले 10 बार भदोही पुलिस प्रथम स्थान मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें