Bhadohi News: पूर्व विधायक विजय मिश्र के भतीजे पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस अधीक्षक ये कार्रवाई की है। पूर्व विधायक इस समय दुष्कर्म के मामले में जेल में सजा काट रहे हैं।
सपा एवं निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्र के परिजनों की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। ज्ञानपुर के प्रभारी निरीक्षक की आख्या एवं एएसपी, सीओ ज्ञानपुर की संस्तुति पर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पूर्व विधायक के भतीजे मनोज मिश्रा पर 25 हजार का इनाम घोषित किया।
विज्ञापन
ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्रा पर दुष्कर्म, लूट डकैती समेत 80 से अधिक मामले दर्ज हैं। पूर्व विधायक इस समय दुष्कर्म के मामले में आगरा की जेल में सजा काट रहे हैं जबकि उनका बेटा विष्णु मिश्र बरेली और भतीजा मनीष मिश्रा लखीमपुर जेल में निरूद्ध है।
अभी हाल में आर्म्स एक्ट के मामले में पूर्व विधायक की पत्नी एवं पूर्व एमएलसी रामलली मिश्र के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। अब पुलिस ने भतीजे मनोज कुमार मिश्रा निवासी खपटिहां हंडिया प्रयागराज के खिलाफ 25 हजार का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह ने कहा कि ज्ञानपुर कोतवाली में बलवा, 120 बी समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में वह वांछित है। वह पूर्व विधायक विजय मिश्र का भतीजा है। फरार मनोज मिश्र पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है।