गिरफ्तार गैंग के मुखिया आदित्य सिंह ने कहा कि उसने प्रतापगढ़ निवासी तीन अन्य साथियों दिलशाद, नाजिम व अफसर के साथ एक सितंबर को एक वृद्ध को झांसे में लेकर एटीएम से धोखे से 99747 रुपये निकाल लिए थे। वहीं उसके गैंग ने गोपीगंज में इस तरह की घटना को अंजाम देते हुए 20 हजार रुपये निकाले थे। दिलशाद व नाजिम कुछ दिन पहले इसी तरह की घटना करते हुए अमेठी में पकड़े गए थे। जिसके बाद उसने कुछ अन्य लड़कों को लेकर नया गैंग बना लिया। बताया कि वे लोगों का मूल एटीएम धोखे से ले लेते हैं और अपना फर्जी एटीएम दे देते हैं।
क्या बोले अधिकारी
गिरफ्तार अभियुक्त कई जनपदों में एटीएम बदलकर पैसा निकालने की घटनाओं को अंजाम देते थे। जिले में भी उन्होंने इस तरह की घटना को अंजाम दिया था। मुख्य आरोपी के साथ तीन को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। -अभिमन्यु मांगलिक, एसपी, भदोही