फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया युवक डूबा, मौत, एक घंटे बाद निकाला गया शव

Wed, 31 May 2023 12:23 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही

सार

कांजी हाउस निवासी गुड्डू बिंद का 13 वर्षीय पुत्र श्याम कुमार बिंद (13) बुधवार की सुबह दो अन्य मित्रों के साथ काली देवी तालाब में स्नान करने गया था। जहां नहाते समय गहरे पानी में चला गया और पानी में डूब गया।
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद परिजन और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के काली देवी तालाब में स्नान करने समय एक किशोर की डूब कर मौत हो गई। किशोर अपने दो मित्रों के साथ तालाब में स्नान करने गया था। जहां नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कांजी हाउस निवासी गुड्डू बिंद का 13 वर्षीय पुत्र श्याम कुमार बिंद (13) बुधवार की सुबह दो अन्य मित्रों के साथ काली देवी तालाब में स्नान करने गया था। जहां नहाते समय गहरे पानी में चला गया और पानी में डूब गया।
यह भी पढ़ें- Varanasi News: तुलसी घाट पर नहाते समय बिगड़ा संतुलन, प्रयागराज के युवक की डूबने से मौत, शव निकाला गया
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उसके दोस्त शोर मचाने लगे तो हनुमानगढ़ी निवासी सूरज पंडा ने उनकी बातें सुनी और किशोर को तालाब में तलाशना शुरू कर दिया। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद हो सका। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। पिता बाहर नौकरी करते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें