यूपी के भदोही जिले में करंट लगने से एक व्यक्ति की माैत की सूचना मिलते ही औराई पुलिस पहुंच गई। आसपास के लोगों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Bhadohi News: औराई कोतवाली क्षेत्र के वनपुरवा समधा निवासी 40 वर्षीय एक व्यक्ति की टेबल फैन बनाते समय करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टेबल फैन बनाते समय अचानक से करंट प्रवाहित हो गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। जिससे की उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
वनपुरवा निवासी साधु यादव मकान के वायरिंग इलेक्ट्रिक सामानों की मरम्मत का कार्य करता था। उसकी कोई निजी दुकान नहीं थी, लेकिन घर पर ही वह लोगों के पंखे इत्यादि के मरम्मत का काम करता था। सोमवार की दोपहर भी वह एक व्यक्ति का पंखा ठीक कर रहा था।
इस बीच, अचानक पंखे में करंट प्रवाहित हो गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक को दो लड़के एक लड़की है। लड़की की शादी हो गई है, लेकिन अभी दोनों लड़कों की शादी नहीं हो पाई है। साधु यादव की मौत पर पत्नी सुनीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में भी साधु यादव की मौत से मातम पसरा रहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गांव वालों की भीड़ जुटी रही। प्रभारी निरीक्षक राम सरीख गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कोई तहरीर नहीं मिली है।