पाली। ठंड बढ़ने के साथ ही चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। सुरियावां थाना क्षेत्र के परऊपुर गांव में रविवार की रात चोरों ने एक मकान और एक दुकान का ताला तोड़ कर हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मौका-मुआयना किया।
परऊपुर निवासी जिलेदार सिंह ने बताया कि रात में परिजन भोजन के बाद सो गए। रात में आए चोर मकान का ताला तोड़ कर चार सोने के मंगल सूत्र, एक सोने की चेन, तीन सोने की अंगूठी, हाफ पेटी, पायल उठा ले गए। काफी खोजबीन के बाद भी सामानों का पता नहीं चल सका। सोमवार की सुबह कमरे में सामान बिखरा देख कर सभी अवाक रह गए। दूसरी घटना गांव निवासी धीरेंद्र सिंह काके यहां हुई। पीड़ित ने बताया कि वह परचून की दुकान चलाता है। प्रतिदिन की तरह दुकान बंद कर रविवार की रात घर आए। चोर दुकान का ताला तोड़ कर 20 हजार नकद और सामान उठा ले गए। दोनों मामलों की सूचना 112 नंबर पुलिस को दी गई। पुलिस मौका-मुआयना कर शांत हो गई। गांव में दो घरों में हुई चोरी से ग्रामीण दहशत में है। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस की गश्त न होने से चोरों का हौसला बढ़ गया है। शादी-विवाह में जाने से भी अब डर लगता है।