फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 तक स्वेटर बांटें, 15 तक शौचालय पूर्ण कराएंफोटो: 13, 19

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। विंध्याचल मंडल की कमिश्नर प्रीति शुक्ला दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर सोमवार को जिले में पहुंचीं। करीब पांच घंटे की मैराथन बैठक और निरीक्षण के दौरान उन्होंने अफसरों की चूड़ी कसी। विभागवार समीक्षा में सरकारी स्कूलों में 30 नवंबर तक स्वेटर वितरण कराने और 15 दिसंबर तक अधूरे शौचालय पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचीं कमिश्नर ने करीब एक घंटे तक विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अफसरों से कहा कि वे अपनी कार्यशैली में परिवर्तन लाएं। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय पर पूर्ण कराएं। सीएमओ से कहा कि आयुष्मान भारत योजना का गोल्डन कार्ड पात्रों को ही मिले। डीपीआरओ को निर्देश दिया कि हर हाल में छूटे शौचालयों को 15 दिसंबर तक पूर्ण कराया जाए। प्लास्टिक मुक्त जिला बनाने के लिए विशेष रणनीति बना कर कार्य करें। कैड़ा गांव में खराब ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करने के लिए एक्सईएन बिजली को निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से जन शिकायतों, किसान दिवस, जमीन से संबंधित विवादों, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छता मिशन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों की उपस्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने, पारिवारिक लाभ योजना, फसल बीमा योजना, मनरेगा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की विभागवार समीक्षा की। एसपी रामबदन सिंह ने जिले की कानून व्यवस्था के बारे में बिंदुवार जानकारी दी। बढ़ती ठंड के मद्देनजर कमिश्नर ने सरकारी स्कूलों में स्वेटर वितरण 30 नवंबर तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया। कहा कि सभी एसडीएम और ईओ यह सुनिश्चित करें कि ठंड में कोई भी व्यक्ति सड़क के किनारे सोता न मिले। जिले में 15 दिसंबर तक शांति व्यवस्था बनाए रखें। कोई भी फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करता है तो कार्रवाई करें। इस मौके पर डीएम राजेंद्र प्रसाद, एडीएम राम सिंह वर्मा, सीडीओ विवेक त्रिपाठी, डीआईओएस अशोक चौरसिया समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें