सुरियावां। गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने के विरोध में कांग्रेसजनों ने केंद्र सरकार पर अमानवीय रुख अख्तियार करने के मामले में केंद्र सरकार का पुतला फूंक कर नाराजगी जताई। बाईपास चौराहे पर युवक कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष नाजिम अली के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवनारायण यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने गांधी परिवार और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन बीवी के साथ पुलिस ने अभद्र व्यवहार कर अपनी सोच को प्रदर्शित कर दिया। राजनीतिक रंजिश के कारण ही एसपीजी सुरक्षा हटाई गई। इतिहास गवाह रहा है कि जब राजीव गांधी की सुरक्षा हटी थी तो उनकी हत्या हो गई। चेतावनी देते हुए कहा गया कि यदि गांधी परिवार के साथ किसी प्रकार की अनहोनी होती है जिम्मेदार भाजपा सरकार होगी। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम अंसारी, राकेश कुमार मौर्य, पं. दीनानाथ दुबे, सगीर हाशमी, बलिराम बिंद, रमाशंकर बिंद, त्रिलोकी बिंद, उपेंद्र कुमार भारती, फौजदार गौतम, शिवाजी गौतम, अभिमन्यु यादव, मनीष यादव, पवन प्रताप, अफसर हाशमी, विवेक कुमार, योगेश गौतम, सुरेश चौहान, छवि कुमार, नसरुल्लाह हाशमी, ताराप्रसाद बिंद, विनोद कुमार, देवेंद्र सिंह आदि रहे।