फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगा नियंत्रण का कराया अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। अयोध्या मसले में मध्य नवंबर में आने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले के दृष्टिगत शांति व्यवस्था को लेकर प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है। जगह जगह चौपाल लगा कर और लोगों के साथ बैठकें कर कोर्ट के फैसले पर आपत्तिजनक टिप्पणी से बचने की सलाह लोगों को दी जा रही है। रविवार को पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने पुलिस फोर्स को दंगा नियंत्रण का अभ्यास कराया।
विज्ञापन

पुलिस कप्तान ने कहा कि विकट परिस्थितियों में भी आपा नहीं खोना चाहिए। साथ ही हमेशा उच्चाधिकारियों से संपर्क बनाए रखना चाहिए। उन्होंने पुलिस बल के जवानों को बताया कि दंगा रोकना ही सर्वोत्तम उपाय होता है। इसलिए इस स्थिति में आपकी मुस्तैदी ही मायने रखती है। इस मौके पर एसपी ने नगर के संवेदनशील इलाकों की सूची का जायजा लेते हुए वहां विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश मातहत अधिकारियों को दिए। क्षेत्र के सीमाओं पर बैरियर लगाने तथा संदिग्धों पर लगातार नजर रखते हुए चेकिंग के निर्देश दिए। कहा कि शोसल मीडिया पर नजर रखने और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की छूट दी। कप्तान ने कोतवाली में वरिष्ठ उपनिरीक्षको व पुलिस बल को दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ प्रशिक्षण भी दिया। इस दौरान कई संवेदनशील बिंदुओं पर एसपी ने स्वयं पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक पुलिस बल के साथ स्टेशन रोड, अजीमुल्लाह चौराहा, कटरा बाजार होते हुएअंबर नीम तक गए।साथ में एएसपी आरके वर्मा, सीओ भूषण वर्मा, कोतवाल श्रीकांत राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें