फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 दिनों से आईजीआरस पोर्टल बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। आम लोगों की शिकायतों के ऑनलाइन निस्तारण के लिए बना आईजीआरएस पोर्टल 12 दिनों से बंद है। यह पोर्टल एक अक्तूबर से काम नहीं कर रहा है। इससे फरियादी जहां शिकायतों का अपडेट देखने को लेकर परेशान हैं, वहीं निस्तारित मामले अपलोड न होने को लेकर अधिकारी और कर्मचारी भी चिंतित हो उठे हैं। समाधान दिवस, संपूर्ण समाधान दिवस और जनता दर्शन में शिकायतों की सुनवाई न होने पर शासन की ओर से ऑनलाइन शिकायत निस्तारण के लिए आईजीआरएस पोर्टल को प्रभावी किया है। पोर्टल पर शिकायत की स्थिति और फीडबैक देने का विकल्प भी है। संपूर्ण समाधान दिवस में दर्ज होने वाली शिकायतों को भी विभागवार इसी पोर्टल पर अपलोड किया जाता है। संबंधित जांच अधिकारी निस्तारण आख्या भी सीधे पोर्टल पर अपलोड करते हैं, जिससे शिकायतकर्ता किसी जनसेवा केंद्र या फिर घर बैठे मोबाइल पर देख सकता है। पहली अक्तूबर से पोर्टल बंद हो गया है। इससे न तो कोई शिकायत हो पा रही है और न ही निस्तारण से जुड़े मामले को अपलोड किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो सर्वर मेंटेनेंस का काम शुरू होने से पोर्टल काम नहीं कर रहा है। इसके लिए तीन दिन की अवधि तय की गई थी, लेकिन 12 दिन गुजरने के बाद भी पोर्टल शुरू नहीं हो सका। ऐसे में वेबसाइट खोलने पर कंप्यूटर स्क्रीन पर तीन दिन पोर्टल उपलब्ध नहीं होने की सूचना प्रदर्शित हो रही है। आलम यह है कि 12वें दिन भी जनसेवा केंद्रों, तहसील कार्यालयों में ऑनलाइन फीडिंग ठप रही। किसी भी तहसील में पहली अक्तूबर को हुए संपूर्ण समाधान दिवस की भी कोई शिकायत ऑनलाइन फीड नहीं हो सकी। संपूर्ण समाधान दिवस और जनशिकायतों की स्थिति फिलहाल पोर्टल पर देखी नहीं जा पा रही है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी राम सिंह वर्मा ने आईजीआरएस पोर्टल के सर्वर पर काम चल रहा है, जिसे तीन अक्तूबर तक पूर्ण होना था, लेकिन अब तक वह चालू नहीं हो सका। इससे ऑनलाइन शिकायतों का निस्तारण अपलोड करने के साथ ही अन्य कार्य नहीं हो पा रहे हैं। सोमवार तक पोर्टल चालू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें