फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेरणा एप का विरोध में शिक्षक विधायक दरबार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/घोसिया। प्रेरणा ऐप के खिलाफ शिक्षकों का विरोध दिन प्रतिदिन तेज होता जा रहा है। रविवार को शिक्षकों ने तीनों विधायकों को ज्ञापन सौंप कर मूलभूत सुविधाएं होने के बाद ऐप को प्रभावी करने की मांग की गई। उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का आग्रह किया।
विज्ञापन

शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व में रविवार सुबह शिक्षक ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र से मिले। शिक्षकों ने अपनी समस्याओं को रखा और उसके निराकरण की मांग की। विधायक ने आश्वस्त किया कि वह मुख्यमंत्री के समक्ष मांग को रखेंगे। मौके पर अरुण पांडेय, मनोज उपाध्याय, हरिश्चंद्र पाठक, सूर्यकांत मौर्य, केके मौर्य, मुश्ताक अहमद, शेर सिंह आदि रहे। घोसिया संवाददाता के अनुसार, ब्लॉक इकाई औराई के अध्यक्ष मनोज शुक्ला और वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में शिक्षक औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर से मिला। उन्हें 12 सूत्री मांगो का मांगपत्र सौंपा। संगठन की ओर से निर्णय लिया गया कि बीआरसी में 11 सितंबर को दोपहर दो बजे होने वाले धरने में अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह किया गया। इसी तरह 12 सितंबर को बीएसए और 13 सितंबर को डीएम कार्यालय में धरना दिया जाएगा। मौके पर सूबेदार यादव, चंद्रकेश्वर तिवारी, आशीष सिंह, रहीस अली, सपना जायसवाल, प्रेमा नंद, राजेश उपाध्याय, अंजनी शुक्ल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें