फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीनों के साये में सरदार ढाबा,पसरा रहा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजगंज। औराई थाना क्षेत्र के राजमार्ग स्थित महाराजगंज में बृहस्पतिवार की रात रोटी के विवाद में हुई हत्या के दूसरे दिन सरदार ढाबा संगीनों के साये में रहा। सुबह से शाम तक चहल-पहल वाले ढाबे पर शुक्रवार को दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। उधर मृतक सूरज सिंह के गांव सहसेपुर में मातम पसरा रहा।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि सहसेपुर गांव निवासी विशाल दुबे के साथ सूरज सिंह महाराजगंज बाजार के पूर्वी छोर स्थित सरदार ढाबे पर खाना खाने गया था। जहां रोटी के विवाद ने खूनी संघर्ष हो गया था। इसमें ढाबा संचालक गुरुमेल सिंह और पुत्र सुरेंद्र सिंह समेत चार लोगों ने दोनों को लाठी-डंडे से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई थी। किसी तरह विशाल तो जान बचा कर भाग निकला, लेकिन सूरज सिंह की मौके पर मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए ढाबा संचालक और उसके कर्मचारी को हिरासत में ले लिया था। माहौल खराब होने के डर से पुलिस के जवानों को तैनात कर एहतियात बरता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें