फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवर्तन दल ने तीन के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। बुधवार को क्षेत्र के कई गांवों में औचक छापेमारी कर प्रवर्तन दल विद्युत-जौनपुर की टीम ने विद्युत चोरी के मामले में तीन लोगों के खिलाफ सुरियावां थाने में मुकदमा दर्ज कराया। छापेमारी से चोरी से बिजली का उपयोग करने वालों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

बता दें कि जनपद में कनेक्शन धारकों पर करोड़ों रुपये बकाया होने के मामले में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम ने वसूली में तेजी दिखाना शुरू कर दिया है। जिला स्तर पर भी आए दिन विभागीय अधिकारी भी जांच अभियान चला कर कार्रवाई कर रहे हैं। प्रवर्तन दल प्रभारी उपनिरीक्षक धनराज यादव के नेतृत्व में सुरियावां पहुंची टीम ने छपरिया निवासी अंकित कुमार पाठक, बिहियापुर निवासी निर्मला देवी, सुरियावां नगर के अशोक नगर निवासी ताजुद्दीन पुत्र शेर अली के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विद्युत चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि बिना कनेक्शन के बिजली उपयोग करना अपराध की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें