फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदेभारत एक्सप्रेस से कटकर छुट्टा पशु की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। पूर्वोत्तर रेलवे के मंडुआडीह-इलाहाबाद सिटी रेल खंड पर शुक्रवार को दोपहर बाद उस समय स्टेशन से मंडल प्रशासन तक हड़कंप मच गया जब वाराणसी से नईदिल्ली जा रही अप वंदेभारत एक्सप्रेस से छुट्टा पशु की कट कर मौत हो गई। इंजन में मलबा फंसने से लगभग 15 मिनट रुकी ट्रेन को ट्रैक साफ करने के बाद ही गतंव्य को रवाना किया जा सका। तब राहत की सांस ली गई।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि निर्धारित समय 3.35 बजे से अहिमनपुर से एक्सप्रेस के आने का संकेत मिलते ही ज्ञानपुर रोड स्टेशन भी थ्रू सिग्नल दे दिया। ट्रेन जैसे ही पूर्वी छोर के ककराही रेलवे फाटक के समीप पहुंची वैसे छुट्टा घूम रहे पशुओं के दल से एक पशु ट्रैक पार करने लगा भी ट्रेन की चपेट में आ गया। लगभग 15 मिनट तक रुकी ट्रेन के चालक की सूचना पर ट्रैक से मलबे की सफाई कराने के बाद ही 3.50 पर गंतव्य को रवाना हो सकी। बता दें कि रूट पर चलने वाली सुपरफास्ट शिवगंगा एक्सप्रेस के बाद वंदेभारत ट्रेन को निकालने के लिए स्टेशन से मंडल प्रशासन तक की सांस अटकी रहती है। बावजूद इसके बहुप्रतिक्षित वंदेभारत उक्त रूट के मानक पर तनिक भी खरा नहीं उतर पा रही है। गत छह माह के संचालन काल में अब तक आधा दर्जन बार से अधिक किसी न किसी तकनीकी खामी के कारण ट्रेन प्रभावित हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें