फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने मचाया हंगामा,पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई में शुक्रवार की सुबह उस समय मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों में अफरातफरी मच गई, जब एक नवजात शिशु को जन्म देने के नौ घंटे बाद सरिता देवी पत्नी मोहन दलित निवासी हमीदपट्टी यह कहते हुए हंगामा करने लगी कि उसे लड़का क्यों पैदा हो गया, उसे तो दो लड़कियां पैदा होने वाली थीं। वह तो सपने में लड़की पैदा होने की आहट पाई थी। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक दो अन्य महिला मरीजों को दांत से काट कर घायल कर दिया। अंतत: स्वास्थ्य कर्मियों ने यूपी-100 पुलिस को मौके पर बुला कर हकीकत से सामना कराया। उसके बाद ही मामला शांत हो सका।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सरिता बृहस्पतिवार की रात में ही डिलिवरी कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आई थी। उसने एक पुत्र को जन्म दिया। शुक्रवार को सुबह वह उटपटांग हरकतें करने लगी। खाना देने गई एक सरोजा नाम की आशा के हाथ से खाने की प्लेट फेंक कर वह सीएचसी में भर्ती अन्य मरीजों के साथ मारपीट शुरू कर दी। अस्पताल परिसर में वह दौड़-दौड़ कर चिल्लाने लगी और फर्श पर लेटने लगी। बगल में भर्ती भवानीपुर निवासी हरिश्चंद्र की पत्नी सीता देवी के नवजात बच्चे को बेड पर से खींचने लगी। सीता की सास भी उसी बेड पर लेटी थी, जिसे उसने दांत से जख्मी कर दिया। काफी देर बाद स्थिति नियंत्रण में आने पर सरिता का कहना था कि उसने सपने में देखा कि उसने दो पुत्रियों को जन्म दिया है तो पुत्र कैसे हो गया। पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद ही परिजन उसे घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें