फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरोसिन आवंटन कोटे में 40 फीसदी की कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में केरोसिन के आवंटन कोटे में एक बार फिर बड़ी कटौती की गई है। अब होने वाले आवंटन में शासन से 40 फीसदी कटौती कर दी गई है। 684 के मुकाबले मात्र 396 किलोलीटर मिट्टी का तेल आया है। करीब नौ माह पूर्व आवंटन में 50 फीसदी कटौती की गई थी। इससे पात्र गृहस्थी के कार्डधारक एक लीटर से कम जबकि अंत्योदय के लाभार्थी तीन लीटर केरोसिन पाएंगे।
विज्ञापन

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिले में 745 सस्ते गल्ले की दुकान संचालित है। इन दुकानों से पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्डधारकों को हर महीने गेहूं, चावल और केरोसिन सरकारी रेट पर दिया जाता है। जून तक वितरण सही था लेकिन जुलाई माह में कटौती के साथ आवंटन किया गया। शासन की ओर से मात्र 396 किलो लीटर केरोसिन आवंटित किया गया। पूर्ति विभाग की माने तो केरोसिन में कटौती होने से अब पांच लाख 30 हजार पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को एक लीटर से कम जबकि 70 हजार 481 अंत्योदय कार्ड धारकों को तीन-तीन लीटर मिट्टी का तेल मिलेगा। बताते चलें कि आठ से नौ माह पूर्व केंद्र सरकार ने केरोसिन के आवंटन को 50 फीसदी तक घटा दिया। पूर्व में 1098 किलो लीटर का आवंटन होता था लेकिन 50 फीसदी कटौती के बाद आवंटन 684 किलोलीटर हो गया। अब 40 फीसदी कटौती और होने से काफी कम मिट्टी का तेल जिले में आएगा। जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने कहा कि शासन की ओर से केरोसिन आवंटन में 40 फीसदी कटौती की गई है। इससे तय मानक पर ही कार्डधारकों को केरोसिन मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें