भदोही। नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत निर्माण होने वाले भवनों का मानचित्र पास करने का अधिकार नगर पालिका बोर्ड में वापस लाने की कवायद शुरू की जाएगी। अब तक यह अधिकार भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के पास है। शनिवार को दोपहर पालिका सभागार में हुई बोर्ड की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
कुछ वर्ष पहले तक नगर के सभी भवन नक्शे नगर पालिका में पास होतेत्र् थे। इसके बाद अचानक यह अधिकार बीडा को दे दिया गया। अब तक बीडा ही नगर क्षेत्र में बनने वाले मकानों के लिए जिम्मेदार रहा है। पालिकाध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने कहा कि मिनी सदन की मंशा के अनुसार इसे वापस पालिका में लाने की कवायद शुरू की जाएगी। शनिवार की बैठक का मुख्य एजेंडा भवन मानचित्र को लेकर था। सभासद दानिश सिद्दीकी और हसीब खां ने सवाल किया कि मकान पालिका की सीमा अंतर्गत है तो भवन कोई और कैसे पास कर सकता है। यह अधिकार कई दशक से नगर पालिका में रहा है। इसके लिए नए सिरे से पालिका को शुरूआत करनी चाहिए। बैठक में तय किया गया कि नगर पालिका शीघ्र इस आशय का नोटिस निकाल कर इसमे आपत्ति मांगेगी। इसके बाद इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। सभासद महेंद्र नाथ बिंद ने पालिका से परिवार रजिस्टर की नकल मिलने में हो रही पेराशानी की बात उठाई। उन्होंने कहा कि हम जनता से चुन कर यहां पहुंचे हैं, लेकिन जनता परिवार रजिस्टर के नकल के लिए दर दर की ठोकरें खा रही है। उन्होंने अध्यक्ष से कहा कि पालिका में तत्काल यह व्यवस्था की जाए जिससे लोगों को त्वरित गति से नकल मिल सके। इस पर ईओ जी लाल ने साफ किया इसके लिए डीएम से अनुमति प्राप्त करने के बाद प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। बैठक में आगामी गर्मियों में पालिका कर्मियों को युनिफार्म बांटे जाने पर का निर्णय लिया गया। जिसका सभासदों ने स्वागत किया। बैठक में करुणा शंकर दूबे, गुलाम हुसैन, हसीब खां, दानिश सिद्दीकी, रमेश सरोज, राधा देवी, गिरधारी जायसवाल, इरशाद अंसारी, संजय यादव, रचना मौर्य, जितेंद्र यादव, साजिदा बेगम, मुन्नीलाल यादव, सुजीत यादव, रंजीता देवी, मंदाकिनी देवी, नेेेेहा, सबीना बेगम, नेहा परवीन, मो.अफसर, नजरुन, हेमंत कुमार, राकेेेेश कुमार आदि रहे।