फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi Los election hopes dashed by

Thu, 13 Aug 2015 02:28 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के तीनों विधायक, पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी, जनपद प्रभारी पूर्व मंत्री मनोज राय धूपचंडी साइकल यात्रा निकालकर जिला मुख्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

जहां सभी लोगों ने समाजवादी पार्टी की नीतियों और प्रदेश सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला। साथ ही भदोही लोकसभा चुनाव में मिली हार को सपा की उम्मीदों पर पानी फेरने वाली घटना बताई।

जनपद प्रभारी श्री धूपचंडी ने कहा कि जिले में कार्यकर्ता ओं ने साइकल यात्रा निकालकर जोरदार ढंग से पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाया। आज उतना शानदार ढंग से साइकल यात्रा समापन किया गया। भदोही ने सभी सीट जीतकर सपा सरकार बनवाने का काम किया है। इसलिए भदोही लोकसभा सीट जीतने की नेतृत्व पूरी उम्मीद थी। लेकिन यहां पर हुई बड़ी हार ने बुरी स्थिति में ला दिया। कहा कि इसमें झूठे वादे वालों का योगदान रहा। कहा कि इसी तरह जोश रहा तो पार्टी 2017 में भी बहुमत हासिल करेगी। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि जिले के विकास के लिए सीएम ने खजाना खोल दिया है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना एंबुलेंस सेवा से प्रदेश में साढ़े चार लाख लोगों की जान बची। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रीना सोनकर, पूर्व अध्यक्ष रामलली मिश्र, पूर्व उपाध्यक्ष राजेश सोनकर, ब्लाक प्रमुख मनीष मिश्र, पूर्व चेयरमैन एबरार अहमद, पूर्व विधायक शारदा प्रसाद बिंद, अकबर अली, राजितराम यादव, लालजी यादव, कमला महतो, नूरुल इस्लाम, मजीस्त्रत्त्द अंसारी, विनोद यादव, रमाशंकर, भूपेंद्र यादव, हृदय प्रजापति, मुन्ना खां, जावेद प्रधान, सनवारूल, रामयज्ञ, रविंद्र पाल, धर्मेद्र मिश्र, गुलास्त्रत्त्ब राइन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें