फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेेत्राधिकारी भदोही करेंगे माल निस्तारण की जांच

Sun, 10 Apr 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 पुलिस अधीक्षक पीके मिश्रा ने शुक्रवार की देर शाम दुर्गागंज और सुरियावां थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुकदमों के माल निस्तारण में रूचि न लेने पर थानाध्यक्षों को कड़ी फटकार लगाई। माल निस्तारण में बरती गई लापरवाही की जांच क्षेत्राधिकारी भदोही को सौंपी। 
विज्ञापन

एसपी पीके मिश्र शुक्रवार शाम को अचानक दुर्गागंज थाने पर पहुंचे तो सिपाहियों में हड़कंप मच गया। एसपी ने थाने में साफ-सफाई से लेकर अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया। इस दौरान मुकदमों के माल निस्तारण में एसओ के रूचि न लेने पर नाराजगी जताई। मामले को संज्ञान में लेते हुए सीओ भदोही को जांच का आदेश दिया। इसी तरह सुरियावां थाने का भी निरीक्षण किया। मालों का रख-रखाव सही न होने पर नाराजगी जताई। सुरियावां थाने में भी मिली खामियों की जांच के लिए क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें