फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही अग्निकांड: बीएचयू के इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती एक और महिला की मौत, एक के बाद एक 16 लोगों ने तोड़ा दम

Fri, 14 Oct 2022 12:09 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही/वाराणसी

सार

बीएचयू के सर सुंदरलाल इमरजेंसी वार्ड में भर्ती सीमा बिंद (25) की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सीमा बिंद पत्नी शंकर बिंद निवासी राजापुर घोसिया ने  शुक्रवार करीब साढ़े आठ बजे दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
भदोही अग्निकांड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही पूजा पंडाल अग्निकांड में मौत का सिलसिला थमने का नम नहीं ले रहा है। 14 अक्तूबर की सुबह एक और दुखद खबर आई। बीएचयू के सर सुंदरलाल इमरजेंसी वार्ड में भर्ती सीमा बिंद (25) की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सीमा बिंद पत्नी शंकर बिंद निवासी राजापुर घोसिया ने  शुक्रवार करीब साढ़े आठ बजे दम तोड़ दिया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को संबल देने की ईश्वर से की प्रार्थना भदोही दुर्गा पूजा पंडाल अग्निकांड में अब तक 16 लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन

बता दें कि, शारदीय नवरात्र की सप्तमी पर दो अक्तूबर को रात करीब नौ बजे नरथुआं के दुर्गा पंडाल में भीषण आग लग गई थी। उक्त घटना में पहले दिन चार लोगों की मौत हुई थी, जबकि करीब 77 गंभीर रूप से झुलस गए थे। शासन के निर्देश पर सभी को जिले के निजी और वाराणसी के ट्रामा सेंटर और सर सुंदर लाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंभीर रूप से झुलसे मरीज एक-एक कर जिंदगी की जंग हार रहे हैं। मंगलवार को दोपहर डेढ़ बजे शिवांगी गौतम (18) पुत्री उमेश कुमार निवासी बारीगांव पुरुषोत्तमपुर और नित्या (1 वर्ष) पुत्री संजय निवासी राजापुर औराई की मौत हो गई थी। शिवांगी पूर्व प्रधान रमापति की पौत्री थी। दोनों 50 से 60 फीसदी तक झुलस चुके थे। 50 फीसदी से अधिक झुलसे बच्चे, महिला और पुरुष की हालत गंभीर हैं। अब भी 10 से अधिक लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। 

 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें