फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi Corona Update: जिला जेल में 22 बंदी और पांच पुलिस कर्मी समेत 63 और मिले संक्रमित

Mon, 27 Jul 2020 10:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही

सार

  • एक दिन में अब तक के सर्वाधिक मरीज आए सामने
  • जिला जेल में 22 बंदी, पांच पुलिस और आठ बैंक कर्मचारी संक्रमण की चपेट में
  • जिले में 434 हुई कोरोना संक्रमित मरीजों की तादाद
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले में कोरोना संक्रमण के मामले में सोमवार को भदोही जिले में एक दिन में सर्वाधिक संक्रमित मिलने का रिकॉर्ड टूटा। सोमवार को 63 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए। यह अब तक एक दिन में सर्वाधिक मरीज मिलने का आंकड़ा है। इनमें पांच पुलिसकर्मी, आठ बैंक के कर्मचारी और जिला जेल के 22 बंदी शामिल हैं। इससे पूर्व एक दिन में सर्वाधिक 37 कोरोना मरीज मिले थे।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण की रफ्तार जिले में थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को फिर 41 नए कोरोना मरीज स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर आ गए। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 456 पहुंच गया। सोमवार को आई रिपोर्ट में भदोही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा के आठ लोग संक्रमित पाए गए। इसके अलावा आहेपुर चौरी रोड की मां, तीन बेटियां और एक बेटा पॉजिटिव हो गए हैं।

ज्ञानपुर कोतवाली का एक और ऊंज थाने के चार मिलाकर कुल पांच पुलिसकर्मी भी संक्रमित पाए गए हैं। चौरी में दो महिला और तीन पुरुष भी संक्रमित मिले हैँ। इसी प्रकार औराई क्षेत्र के कठारी में एक युवक, पाली में 25 वर्षीय युवक और पिपरीस में 20 वर्ष का युवक पॉजिटिव मिला है। 

ताजमहल चौरी रोड पर किशोरी, मर्यादपट्टी भदोही की 71 वर्षीया महिला और गल्ला मंडी भदोही में एक पॉजिटिव समेत कुल 41 नए मरीज सामने आए हैं। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह के मुताबिक पॉजिटिव मिलने वाले मरीजों को अस्पताल भेजा जा रहा है। कुछ लोगों को होम क्वारंटीन भी किया गया है।

कोरोना संक्रमण के फैलते दायरे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब भी जिले में 195 एक्टिव केस मौजूद हैं। यद्यपि सोमवार को 14 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। एक्टिव मरीजों में एक्सपो मार्ट में बने आइसोलेशन सेंटर में 29 लोग भर्ती कराए गए हैं। इसके अलावा चार मरीज पीजीआई लखनऊ, 12 प्रयागराज, एक हैदराबाद, 13 वाराणसी, एक अयोध्या, एक कानपुर, एक मुंबई, दो मिर्जापुर में भर्ती हैं। जबकि 57 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन

जिला जेल में 22 बंदी कोरोना पॉजिटिव

भदोही जिले में कोरोना संक्रमण अब जेल की बैरकों तक पहुंच गया है। सोमवार को 22 बंदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उन्हें देर रात तीन एंबुलेंस से आइसोलेशन सेंटर भदोही भेजा गया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। डिप्टी जेलर नीलम शर्मा के मुताबिक एक दिन पूर्व स्टाफ और बंदियों को मिलाकर नौ लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी, जबकि सोमवार को 22 और बंदियों की पॉजिटिव रिपोर्ट मिली। सभी को आइसोलेट कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें