फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Live Coronavirus Update News Bhadohi: जिले में तीन पुलिस कर्मी, बैंक कर्मी समेत 15 नए संक्रमित मिले

Fri, 24 Jul 2020 06:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

भदोही जिले में शुक्रवार को एक बैंक कर्मचारी और तीन पुलिसकर्मियों समेत जिले में कोरोना के 15 नए मरीज मिले। इसके साथ कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 335 हो गई। संक्रमित मिले मरीजों में दो प्रयागराज के रहने वाले हैं, जिन्होंने भदोही में जांच कराई थी।

विज्ञापन


शुक्रवार को जिले के कोविड-19 पोर्टल पर 15 नए मरीज जुड़ गए। इन लोगों ने 21, 22 और 23 जुलाई को सैंपलिंग कराई थी। तीन पॉजिटिव लोगों की जांच ट्रू-नाट मशीन पर हुई थी। 

विज्ञापन

संक्रमित पाए गए मरीजों में पीएनबी की गोपीगंज शाखा के 42 वर्षीय कर्मचारी, गोपीगंज की 24 वर्षीय महिला, गुलौरी गांव की 22 वर्षीय युवती, अमिलौर की 45 वर्षीय महिला, अबरना गांव निवासी 13 वर्षीय किशोर और उसकी 32 वर्षीय मां, सुरियावां के नेता नगर निवासी 40 वर्षीय व्यवसायी शामिल है।

वहीं मधुपट्टी की 25 वर्षीय महिला, मूसी निवासी 30 वर्षीय पुरुष, ज्ञानपुर कोतवाली के तीन पुलिसकर्मी,  भजईपुर खमरिया निवासी बुजुर्ग, नागमलपुर निवासी 67 वर्ष के बुजुर्ग और जौहरपुर गांव निवासी 30 वर्षीय पुरुष भी संक्रमित है। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित कर जांच कराने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें