कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
भदोही जिले में सोमवार को 13 लोग फिर कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें ज्ञानपुर तहसील का कर्मचारी भी शामिल है। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की तादाद बढ़कर 649 हो गई। कोरोना वायरस अब जिले के जेल की सलाखें भी लांघ चुका है। 60 से अधिक बंदी और जेल कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं।
सोमवार को जिले के कोविड-19 पोर्टल पर आई जांच रिपोर्ट में आराह निवासी युवक, दुर्गागंज का एक युवक, बहपटिया अमनपुर की महिला, भदोही ब्लॉक के चकइनायत और गोपीगंज क्षेत्र के भगवतपुर के दो युवक, जिला मुख्यालय से लगे लखनो गांव निवासी युवक और हरिहरपुर का युवक संक्रमित है।
वहीं गोपीगंज, ऊंज और कुरमैचा के तीन युवक और अनानी मुहल्ला गोपीगंज के एक बुजुर्ग पॉजिटिव मिले हैं। खमरिया शिवाला निवासी एक बालक की 10 दिन बाद जांच रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई। सीएमओ के मुताबिक नये मरीजों को कोविड हॉस्पिटल और होम आइसोलेशन में रखा गया है।