फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही को भी समाजवादियों गढ़ बनाने का संकल्प

Mon, 16 Mar 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ  सिद्दीकी समेत कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा बताया। कहा कि  तीन वर्ष में जो कार्य किया, अन्य सरकार दस साल में नहीं कर सकती।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष सिद्दीकी ने बूंदाबांदी में भी कार्यकर्ताओं में जोश भरा, कहा कि  अन्याय के  खिलाफ  संघर्ष से कभी पीछे न हटने वाला ही सच्चा समाजवादी है।

2017 में भी तीनों सीट जीतकर भदोही को समाजवादियों का गढ़ बनाने का आह्वान किया। कन्या विद्याधन, लैपटॉप, पेंशन, मेटो, एक्सप्रेस-वे, गरीबों को रिक्शा, दवा-सिचाई नि:शुल्क, लोहिया और जनेश्वर मिश्र ग्राम योजना आदि को विकास की नजीर बताया।

जिलाध्यक्ष ने विकास कार्यो के  लिए पार्टी के  जनप्रतिनिधियों की भी तारीफ  की। हरिद्वार तीर्थ यात्रा का जिक्रकर सपा ने भाजपा पर भी निशाना साधा। विधायक  विजय मिश्र ने कहा कि भाजपा के लोग विकास के  लिए उस गांव को गोंद लेते हैं, जहां पहले से विकास हो चुका है।
विज्ञापन


 उन्हें बिजली, पानी और सड़क विहीन गांव को गाेंद नहीं लेते क्योंकि उन्हें मालूम है कि इसके लिए काम भी करना होगा। कहा कि शिलापट्ट लगवाना आसान है कार्य कराने को नहीं दिखते।

 इसी क्रम में विजय मिश्र ने केएनपीजी कालेज में लड़कियों के लिए कामन रूम बनवाने की घोषणा की। समारोह में पूर्व विधायक शारदा प्रसाद बिंद, जिला महासचिव राजितराम यादव, ब्लाक प्रमुख मनीष मिश्र, शकील दादा, सनवारूल हक, मुन्ना खां, अब्दुल वहाब, फिरोज खां, अकरम मल्ले, हृदय नारायण, धर्मेद्र, सचिन आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें