फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील बार के चुनाव की अधिसूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। तहसील बार एसोसिएशन के वर्ष 2020 चुनाव की अधिसूचना शुक्रवार को जारी हो गई। इसके साथ ही संघ के विभिन्न पदों पर भावी प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं में जोड़तोड़ शुरू कर दी है। 15 व 16 जनवरी को नामांकन और 28 जनवरी को मतदान होगा। 28 को ही मतगणना और परिणाम घोषणा होगी।मुख्य चुनाव अधिकारी सूरज प्रसाद यादव ने बताया कि निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए 9 लोगों को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। जो फार्म वितरण से लेकर नामांकन, मतगणना व परिणाम घोषणा तक बने रहेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आज से मतदाता सूची पुनरिक्षण होगा। जिनके नाम सूची में नहीं हैं वार्षिक अथवा आजीवन सदस्यता शुल्क जमाकर नाम बढ़वा सकते हैं। इसकी अंतिम तिथि 10 जनवरी को 3 बजे तक है जिसके बाद शुल्क जमा नहीं होगा। 13 जनवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा जबकि 14 जनवरी को नामांकन पत्र मिलेंगे और 15 व 16 जनवरी को 11 बजे से सांय 4 बजे तक नामांकन पत्र जमा होंगे। 17 को नामंकन पत्रों की जांच उसी दिन सायं 3 बजे के बाद वैध नामांकन पत्रों का प्रकाशन होगा। 18 जनवरी को 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक पर्चा वापसी तत्पश्चात उसी दिन वैध नामांकन पत्रों का प्रकाशन होगा।
28 जनवरी को सुबह 9 बजे से सांय 3 बजे तक मतदान उसी दिन 3.30 बजे से मतगणना व अंत में परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। जिन 9 लोगों को सहायक चुनाव अधिकारी बनाया गया है उनमे सूर्यदेव, अशोक श्रीवास्तव, विनोद उपाध्याय, राम मूर्ति, मृत्युंजय सिंह, भरत सिंह यादव, कृष्ण कुमार चतुर्वेदी, दिनेश कुमार प्रजापति व नागेंद्र सरोज हैं। (
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें