किसानों को दूसरे दिन नर्सरी डालने, केले की बेहतर खेती और नर्सरी डालने की विधियों की जानकारी दी गई।
शुक्रवार को गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए जिला उद्यान अधिकारी एसएमपी पटेल ने किसानों के हित में चल रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि किसान भाई विभाग से मिलकर कार्य करें तो उन्हें लाभ मिलेगा। सब्जी की नर्सरी तैयार करने में लोटनल का प्रयोग करने पर जोर दिया। कहा कि जिले में केले की खेती का क्षेत्रफल बढ़ाने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।
पूर्व जिला उद्यान अधिकारी लालजी पाठक ने कहा कि नर्सरी डालने से पूर्व भूमि और मिट्टी का शोधन जरूरी है। जांच करने से नर्सरी और फसल में लगने वाले रोग का रोकथाम बेहतर ढंग से किया जा सकता है।
मधुमक्खी पालन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इटैलियन प्रजाति की मधुमक्खी बेहतर होती है। पूर्व जिला उद्यान अधिकारी फतेहपुर लालता राम पटेल ने टमाटर की खेती के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।