फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव से नाराज सभासद सड़क पर

Fri, 29 Jan 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभा में वक्ताओं ने कहा कि इन दिनों मोहल्लों में साफ सफाई नहीं हो पा रही है। नालियां जाम हैं, जिसके चलते जगह जगह जलभराव की स्थिति है।
विज्ञापन


 पालिका को अल्टीमेटम दिए जाने के बाद भी समस्याओं का संज्ञान न लेना दुर्भाग्यपूर्ण है। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार को ज्ञापन देकर प्रदर्शन समाप्त यिा गया।

सभासद शफीक अहमद ने कहा कि सरकार से निर्गत करोड़ों रुपये का गलत इस्तेमाल किया गया। रुपये खर्च हो गए, लेकिन नगर की स्थिति नहीं सुधरी।

कहा कि बाजार सलाबत खां में सती माता मंदिर पानी में डूबा हुआ है। कई मोहल्लों में सडकें गंदे पानी में डूबी हुई हैं। दुर्भाग्य की बात यह है कि हम लोगों ने पालिका अधिकारियों को 27 जनवरी तक का अल्टीमेटम दिया, लेकिन उसका संज्ञान तक नहीं लिया गया।
विज्ञापन

दीपू विश्वकर्मा ने कहा कि देश में लोकतंत्र है, लेकिन यहां तानाशाही चल रही है। सड़कों के टेंडर के बाद भी कार्य प्रारंभ नहीं किया जा रहा है। काजियाना में पानी की घोर किल्लत है।

यहां तीन सबमर्सिबल पंप लगा तीनों बेकार हो चुके हैं। बौलिया के लोग गंदा पानी पीने को विवश है। तानाशाही का यह आलम है कि पांच माह से बोर्ड की बैठक नहीं बुलाई जा रही है। संचालन जाकिर हुसैन ने किया।

जाकिरा बेगम, शीला देवी, शबनम बानो, शाहिद एकराम, हफीजुल्ला शाह, एडवोकेट महेंद्र बिंद, गुलाम साबिर, रवींद्र मौर्य, शिवशंकर सरोज, शशिकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें