समाज के विकास में भागीदार बनें युवा
फोटो-51
संगठन के भदोही शहर अध्यक्ष बने सुनील कुमार बरनवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
भदोही। अखिल भारतीय बरनवाल वैश्य महासभा की रविवार को ठकुरा रोड स्थित गेस्ट हाउस में स्वजातीय बंधुओं की बैठक हुई जिसमे संगठन विस्तार पर चर्चा हुई। इस मौके पर मौजूद प्रदेश अध्यक्ष श्रीकांत बरनवाल ने भदोही शहर इकाई के पदाधिकारियों की घोषणा कर उनसे समाज के विकास में सहयोग मांगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा हम हिंदू हैं हमें सनातन धर्म निभाना है लेकिन हम बरनवाल भी हैं। अपने समाज के विकास पर भी ध्यान देना है। समाज के शैक्षिक पिछड़ापन दूर कर युवाओं को सामाजिक सरोकार से जोड़ना भी जरूरी है। यह तभी हो पाएगा जब संगठन मजबूत और संगठित होगा। उन्होंने याद दिलाया कि समाज के लोगों की राजनीतिक भागीदारी शून्य के बराबर है। यदि हम संगठित हो जाएं तो तरक्की का रास्ता खुल सकता है। भदोही शहर के संगठन विस्तार के क्रम में आपसी सुझाव से सुनील कुमार बरनवाल को अध्यक्ष, अनुराग और सुशील बरनवाल को उपाध्यक्ष, मनोहर बरनवाल को मंत्री, आसुतोष बरनवाल को कोषाध्यक्ष, आशीष बरनवाल को संयुक्त मंत्री, आशीष कुमार को संगठन मंत्री, रामसेतु बरनवाल मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। अध्यक्षता डा.अजय बरनवाल, संचालन विनीत बरनवाल ने किया। प्रदेश मंत्री नरेंद्र बरनवाल, विवेक बरनवाल, शिवकांत