फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह में एक-दूजे के हुए 30 जोड़े

विज्ञापन
सीतामढ़ी के बहुद्देशीय हाल में सामूहिक विवाह के दौरान लाइन से खड़े नवदंपति। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
मां सीता जयंती पर एक-दूजे के हुए 30 जोड़े
विज्ञापन

पर्यटन स्थली सीतामढ़ी में हुआ सामूहिक विवाहोत्सव, गाजे-बाजे संग बहुद्देशीय हाल पहुंची बारात
संवाद न्यूज एजेंसी
सीतामढ़ी। धार्मिक-पौराणिक और पर्यटन स्थली सीतामढ़ी रविवार को मांगलिक कार्यक्रमों से गुंजायमान रही। मौका था जगत जननी मां सीता जयंती पर 30 जोड़ों के सामूहिक विवाहोत्सव का। श्री सीता समाहित स्थल ट्रस्ट की ओर से आयोजित सामूहिक विवाहोत्सव में 30 जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मान कर एक दूजे संग सात फेरे लेकर एक दूजे के संग आजीवन साथ निभाने की कसमें खाई।
रविवार को गाजे-बाजे के साथ श्री सीता समाहित स्थल मंदिर से 30 दूल्हों की आकर्षक बारात निकली जो एक किलोमीटर पैदल चलते हुए कार्यक्रम स्थल कन्हैयालाल पुंज मल्टीपरपज हाल में पहुंची। जहां उपस्थित लोगों ने बारात का स्वागत किया। इसके बाद दयावंती पुंज मॉडल स्कूल के शिक्षक और शिक्षिकाओं ने भव्य स्टेज पर बारी-बारी से सभी जोड़ों का जयमाल कार्यक्रम संपन्न कराया। भव्य हाल में बने तीन वेदियो पर 10-10 जोड़ों को बैठा कर हिंदू रीति रिवाज से के बीच आचार्य पुरोहित पंडित बलस्टर शुक्ल के आचार्यत्व में 11 विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मांगलिक कार्यक्रम संपन्न कराया। इस मौके पर पूरा हाल हजारों लोगों से खचाखच भरा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी अतुल पुंज ने कहा कि यह मांगलिक कार्यक्रम बहुत ही अच्छा लगा। विवाहोपरांत नव विवाहित जोड़ों को गृहस्थी के सभी जरूरी सामान साइकिल, सिलाई मशीन, कपड़े, बर्तन, श्रृंगार के सामान आदि बहुत सामान उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। आशीर्वाद देने के लिए ज्ञानपुर के विधायक विजय कुमार मिश्रा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य वह संभ्रांत लोग भी उपस्थित रहे। इस मौके पर वासुकी पुंज, भूपेंद्र सिंह, रचना दूबे, कैलाश चंद, प्रेमलता मिश्रा, टीआर भाटिया आदि रहे।
विज्ञापन

इनसेट
सामूहिक विवाह में इन जोड़ों की हुई शादी
सीतामढ़ी। सामूहिक विवाहोत्सव में अंकिता प्रजापति ने साहब लाल प्रजापति, कुंता कुमारी ने सुनील कुमार, श्वेता कुमारी-प्रदीप कुमार बिंद, शर्मिला ने द्वारिका प्रसाद, प्रीति कुमारी ने सुनील कुमार, अनीता ने प्रकाश चंद गौतम, पूजा ने शिवधार को अपना हमसफर बनाया। इंद्रावती ने सतीश कुमार निषाद, संजू देवी ने अजय कुमार, रेनू ने रमेश पाल, पान देवी ने राजेंद्र, खुशबू विश्वकर्मा ने अनिल, कंचन ने रामनाथ, गुंजा देवी ने चंद्रबली, प्रियंका मौर्या ने वीरेंद्र कुमार को जीवनसाथी चुना। खुशबू ने संजय कुमार, रीना ने संजय कुमार, रीना देवी ने रामप्रसाद, अनु देवी ने अरविंद कुमार, सोना कुमारी ने संजय, चांदनी साहनी ने मुकेश, पूजा ने सुरेंद्र कुमार, सरस्वती ने प्रमोद, रीता ने वकील, गुंजा देवी ने दिनेश सरोज, निशा देवी ने महेंद्र कुमार और सरिता मोदनवाल ने शुभम मोदनवाल के साथ सात फेरे लिए। रिंका देवी ने आलोक कुमार, पूजा प्रजापति ने दीपक कुमार, लक्ष्मीना ने उदयराज और सीता ने राहुल को अपना हमसफर चुना।
विज्ञापन

इनसेट
बहुत याद आए स्व. पुंज दंपत्ति
सीतामढ़ी। सामूहिक विवाहोत्सव के सूत्रधार श्री सीता समाहित स्थल ट्रस्ट के पूर्व ट्रस्टी स्व.पं. सत्यनारायण प्रकाश पुंज और उनकी सहधर्मिणी स्वर्गीया इंदुरानी पुंज की यादें सामूहिक विवाहोत्सव में तरोताजा हो गई। पिछले वर्ष के विवाहोत्सव समारोह में दोनों महान विभूतियां शामिल हुई थीं, लेकिन अब यह दंपत्ति सदा के लिए संसार से बहुत दूर जा चुके हैं। वर्ष 2001 से शुरू हुए सामूहिक विवाह में अब तक 621 जोड़ों की शादी हो चुकी है। अमर उजाला से बात करते हुए उनके बेटे एवं उद्योगपति अतुल पुंज ने कहा कि वे सामूहिक विवाहोत्सव में पहली बार शरीक हुए है। उन्हें बहुत अच्छा लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें