फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी के हत्यारों की गिरफ्तारी के विरोध में एजिटेशन

Sat, 13 Feb 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 संगठन के बैनर तले बिंद समाज के लोगों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान डीएम को दिए पत्रक में आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और आश्रित परिवार को 10 लाख का आर्थिक मुआवजा दिलाने की मांग की गई।
विज्ञापन



 जिलाध्यक्ष गिरजाशंकर केवट ने कहा कि मृतक बीडीसी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन चार दिन बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई।

प्रदर्शनकारियों ने चार सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपकर अविलंब उस पर अमल करने की मांग की। पत्रक में मृतक दिनेश बिंद के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी, उसके परिवार को 10 लाख मुआवजा, घटना की विवेचना साफ सुथरे अधिकारी से कराने की मांग की गई।
विज्ञापन


 प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर संगठन की ओर से बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में दिलीप कुमार, राम अछैवर, सुरज कुमार, मुन्नालाल समेत कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें