फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ बढ़ने पर होल्डिंग एरिया में रोके जाएंगे स्नानार्थी : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। माघ मेले का मुख्य स्नान मौनी अमावस्या 18 जनवरी को है। जनपद से बड़ी संख्या में स्नार्थी गंगा स्नान करने प्रयागराज सहित जिले के विभिन्न घाटों पर जाते हैं। गंगा में डुबकी लगाकर पुण्यफल की कामना करते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाधिकारी शैलेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने संयुक्त रूप निरीक्षण करके व्यवस्थाएं परखीं। उन्होंने औराई इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। कॉलेज के अंदर बने हाल, शौचालय, परिसर और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया।
कॉलेज प्रबंधन को निर्देशित किए कि लाइटिंग की पर्याप्त व्यवस्थाएं करें। जरूरत पड़ने पर स्नानार्थियों को होल्डिंग एरिया में रोका जाएगा ताकि किसी प्रकार की दिक्कत न हो। उनके रहने, खाने और पीने के पानी की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। मौनी अमावस्या स्नान पर्व रविवार को है।
विज्ञापन

प्रयागराज, सेमराधनाथ, भोगांव गंगा घाट, रामपुर, सीतामढ़ी, कलिजंरा, बिहरोजपुर गंगा घाट पर स्नान करने के लिए भीड़ जुटती है। घाटों पर भीड़ बढ़ती है, तो श्रद्धालुओं को कुछ देर के लिए होल्डिंग एरिया में रोका जाता है। व्यवस्था पहले से दुरुस्त की जा रही हैं। ताकि सड़क पर ट्रैफिक का दबाव न बढ़े।
मुख्य बाजार में हाईवे पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। इस मौके पर एडीएम कुंवर विरेंद्र मौर्य, एसडीएम शैलेंद्र मणि त्रिपाठी, तहसीलदार सुनील कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें